आवाजाही से चीन और इटली को मिल सकता है बड़ा लाभ

आवाजाही से चीन और इटली को मिल सकता है बड़ा लाभ
इटली के फ्लोरेंस विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता मिरिआम कास्तोरिना शी चिनफिंग द्वारा लिखित किताब "चीन की शासन व्यवस्था" के इतालवी संस्करण की प्रमुख अनुवादकों में से एक हैं। हाल में सीआरआई के पत्रकार से साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि शी चिनफिंग की पुस्तक का अनुवाद करने से उनकी चीनी नेता के प्रति समझ बढ़ गयी है। वे चीन के विकास व परिवर्तन को और अच्छी तरह जानने लगे हैं। उन्हें विश्वास है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इटली यात्रा से दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों के आदान प्रदान के लिए और अधिक उपलब्धियां प्राप्त की जा सकेंगी।
गौरतलब है कि जुलाई 2018 में मिरिआम कास्तोरिना और सहकर्मियों ने शी चिनफिंग द्वारा लिखित किताब "चीन की शासन व्यवस्था" का अनुवाद कार्य पूरा किया। यह पुस्तक 30 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इटली यात्रा की पूर्वबेला में औपचारिक रूप से प्रकाशित की जाएगी।
(श्याओयांग)