सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

पहला अरब-अफ्रीका युवा मंच मिस्र में उद्घाटित

2019-03-17 15:48:02
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

पहला अरब-अफ्रीका युवा मंच मिस्र में उद्घाटित

पहला अरब-अफ्रीका युवा मंच मिस्र में उद्घाटित

पहला अरब-अफ्रीका युवा मंच 16 मार्च को दक्षिण मिस्र के शहर अस्वान में उद्घाटित हुआ, जिस में मुख्यतः विज्ञान व तकनीक का नवाचार, चिकित्सा गारंटी और समान सहयोग आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी।

मिस्र के राष्ट्रपति और अफ्रीकी लीग कमेटी के अध्यक्ष ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी ने अपने भाषण में कहा कि अरब क्षेत्र और अफ्रीकी महाद्वीप विश्व की सब से अधिक मुठभेड़ों का सामना करते हैं। शांत भविष्य के लिए मिस्र युवाओं को प्राथमिक स्थान पर रखकर उनके लिए सार्वजनिक दायरे की रचना करने की कोशिश करेगा। ताकि वे सभ्यता के तरीकों से आदान प्रदान कर सकें, मतभेदों का प्रबंध कर सकें और कारगर संपर्क को साकार कर सकें।

पहला अरब-अफ्रीका युवा मंच मिस्र में उद्घाटित

पहला अरब-अफ्रीका युवा मंच मिस्र में उद्घाटित

अफ्रीकी संघ कमेटी के अध्यक्ष माओसा फाकी ने कहा कि अफ्रीकी युवा और अरब युवा समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस मंच ने उन की बातचीत के लिए एक माध्यम दिया है।

गौरतलब है कि अरब-अफ्रीकी युवा मंच 2018 के नवम्बर माह में मिस्र के राष्ट्रपति द्वारा शर्म अल-शेख में आयोजित दूसरे विश्व युवा मंच के दौरान स्थापित किया गया। इस साल का युवा मंच तीन दिन तक चलेगा। अरब और अफ्रीकी देशों से आए 1500 युवा प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

(श्याओयांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories