सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

एससीओ : आतंक विरोधी संयुक्त अभ्यास आयोजित होगा

2019-03-16 16:59:39
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

एससीओ : आतंक विरोधी संयुक्त अभ्यास आयोजित होगा

एससीओ : आतंक विरोधी संयुक्त अभ्यास आयोजित होगा

शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) की क्षेत्रीय आतंक विरोधी संस्था परिषद ने 15 मार्च को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एलान किया कि एससीओ सदस्य देशों के प्रमुख प्रबंधन विभाग इस वर्ष आतंक विरोधी संयुक्त अभ्यास और संयुक्त सीमा-रक्षा अभियान करेंगे।

परिषद का 34वां नियमित सम्मेलन उसी दिन ताशकंद में आयोजित हुआ। कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान समेत 8 सदस्य देशों के प्रमुख प्रबंधन विभागों और एससीओ क्षेत्रीय आतंक विरोधी संस्था की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सम्मेलन में भाग लिया।

सम्मेलन में एससीओ क्षेत्रीय आतंक विरोधी संस्था परिषद द्वारा संपन्न निर्णय की कार्यान्वयन स्थिति रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया और एससीओ क्षेत्रीय आतंक विरोधी संस्था की कार्यकारी समिति के कार्य का सक्रिय आकलन किया गया।

सम्मेलन में फैसला लिया गया कि एससीओ क्षेत्रीय आतंक विरोधी संस्था परिषद का अगला सम्मेलन आगामी सितम्बर में रूस में आयोजित होगा।

गौरतलब है कि एससीओ की स्थापना जून 2001 में हुई, सचिवालय और क्षेत्रीय आतंक विरोधी संस्था इस संगठन की स्थाई संस्था है। सचिवालय चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित है, जबकि क्षेत्रीय आतंक विरोधी संस्था उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में स्थित है।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories