सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीन में गरीबी उन्मूलन उपलब्धि मानवाधिकार की सबसे अच्छी कहानी है- ल यूछंग

2019-03-16 16:45:57
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन में गरीबी उन्मूलन उपलब्धि मानवाधिकार की सबसे अच्छी कहानी है- ल यूछंग

चीन में गरीबी उन्मूलन उपलब्धि मानवाधिकार की सबसे अच्छी कहानी है- ल यूछंग

चीन में साल 2020 तक गरीबी उन्मूलन लक्ष्य को बखूबी अंजाम दिया जाएगा। माना जा रहा है कि 1 अरब 40 करोड़ चीनी लोग गरीबी से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे। यह विश्व विकास के इतिहास और गरीबी उन्मूलन इतिहास में नया महान करिश्मा होगा, सबसे बड़ी मानवाधिकार परियोजना होगी, विश्व मानवाधिकार कार्य में चीन द्वारा दिया गया सबसे महत्वपूर्ण योगदान होगा और सबसे अच्छी मानवाधिकार कहानी भी होगी। चीनी उप विदेश मंत्री ल यूछंग ने 15 मार्च को जिनेवा में यह बात कही।

ल यूछंग ने उसी दिन संयुक्त राष्ट्र चीन के मानवाधिकार परामर्श बैठक की समाप्ति पर प्रेस को बताया कि बीते 40 सालों में चीन ने 74 करोड़ गरीब जनसंख्या को सफलतापूर्वक कम किया। साल 2018 में 1 करोड़ 38 लाख 60 हज़ार गरीब जनसंख्या गरीबी से मुक्त हुई।

ल यूछंग ने कहा कि इस वर्ष चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। पिछले 70 सालों में चीन ने मानवाधिकार के क्षेत्र में ऐतिहासिक और व्यापक उपलब्धियां और प्रगति प्राप्त की, जो अभूतपूर्व है। 70 सालों के प्रयासों के बाद करीब 1 अरब 40 करोड़ चीनी लोगों के पास भरपेट खाना है और वे खुशहाल समाज की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

ल यूछंग ने बल देते हुए कहा कि चीन जनता की प्रधानता पर डटे रहते हुए मानवाधिकार के विकास को आगे बढ़ा रहा है, अच्छे जीवन के प्रति जनता की अभिलाषा को राष्ट्रीय लक्ष्य मानता है। अभी चीन में विश्व में सबसे बड़े पैमाने वाली शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत लोकतंत्र व्यवस्था स्थापित हुई। अंतरराष्ट्रीय आधिकारिक जन सर्वेक्षण के मुताबिक, चीन अब दुनिया में सबसे सुरक्षित, सबसे ज्यादा जीवन शक्ति से ओतप्रोत, जनता की संतोष दर सबसे ऊंची वाले देशों में से एक बन गया है। वर्तमान विश्व में कुछ देश और क्षेत्र उथल-पुथल की स्थिति में फंसे हुए हैं, लेकिन चीन अनिश्चित विश्व में लगातार निश्चितता और स्थिरता प्रदान करता है।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories