सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

अमेरिका-डीपीआरके शिखर मुलाकात योजना से पहले खत्म

2019-03-01 10:56:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

अमेरिका-डीपीआरके शिखर मुलाकात योजना से पहले खत्म

अमेरिका-डीपीआरके शिखर मुलाकात योजना से पहले खत्म

स्थानीय समय के अनुसार 28 फरवरी के दोपहर बाद वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प और डीपीआरके के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच दूसरी बार की मुलाकात योजना से पहले ही समाप्त हो गई। डीपीआरके के खिलाफ प्रतिबंध उठाने और परमाणु मुक्त होने पर मतभेद रहने के कारण दोनों पक्षों ने आम दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर नहीं किया

मुलाकात के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा कि पिछले 2 दिनों की मुलाकात “सार्थक” है, लेकिन “किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर नहीं हुए”। दोनों के पास कई विकल्प हैं, लेकिन किसी भी विकल्प को चुनने का निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और डीपीआरके के बीच भेंटवार्ता में डीपीआरके के खिलाफ़ प्रतिबंध हटाने पर मतभेद पैदा हुए। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ ने कहा कि इस मुलाकात में अमेरिका और डीपीआरके को “पर्याप्त प्रगति” मिली है। लेकिन डीपीआरके ने अमेरिका की “और ज्यादा मांग” पूरी नहीं की। उम्मीद है कि हाल ही में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि मंडलों के बीच मुलाकात फिर से आयोजित होगी।

डीपीआरके के विदेश मंत्री री योंग-हो ने 1 मार्च को हनोई में कहा कि डीपीआरके ने प्रतिबंधों में आंशिक ढील की मांग की थी। अगर अमेरिका इस मांग की सहमति करे, तो डीपीआरके हमेशा ही योंगब्योन में स्थित परमाणु सामग्री उत्पादन सुविधाओं को छोड़ देगा। अमेरिका की चिंता कम करने के लिये पहले डीपीआरके परमाणु परीक्षण और रिमोट रॉकेट परीक्षण की हमेशा समाप्ति पर लिखित प्रतिबद्धता करने की इच्छा रखता था। लेकिन इस बार की मुलाकात के शुरूआत से अंत तक अमेरिका ने दावा किया कि योंगब्योन में स्थित परमाणु सामग्री उत्पादन सुविधाओं को छोड़ देने के अलावा डीपीआरके को एक अन्य कदम उठाना चाहिये। इससे दिखता है कि अमेरिका डीपीआरके की परियोजना के स्वागत के लिये तैयार नहीं है। उन्होंने अपील की कि अगर भविष्य में अमेरिका संबंधित परामर्श के फिर से शुरु होने का प्रस्ताव करे, तो डीपीआर की परियोजना में कोई बदलाव नहीं होगा।(हैया)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories