सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

भारत-पाक संघर्ष के चलते थाई एयरवेज की यूरोपीय एयरलाइन चीन से गुजरेगी

2019-02-28 19:05:50
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

भारत-पाक संघर्ष के चलते थाई एयरवेज की यूरोपीय एयरलाइन चीन से गुजरेगी

28 फ़रवरी को थाई एयरवेज ने इस बात की घोषणा की कि 27 फ़रवरी को भारत-पाक संघर्ष के चलते रद्द हुई यूरोपीय एयरलाइन अपना रास्ता बदलकर चीन से गुजरेगी।

भारत-पाक संघर्ष के कुप्रभाव से 27 फ़रवरी को थाई एयरवेज ने पाकिस्तान में आने जाने की उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। साथ ही पाक से गुजरने वाली यूरोपीय शहरों तक जाने वाली कुछ उड़ान भी रद्द की गयी। जिससे 27 फ़रवरी की रात को हजारों पर्यटकों को बैंकाक के सुवार्नाभुमी हवाई अड्डे में ठहरना पड़ा।

28 फ़रवरी को थाई एयरवेज ने कहा कि उड़ान सुरक्षा के लिये चीन के साथ विचार-विमर्श कर थाई एयरवेज की यूरोपीय एयरलाइन पाकिस्तान के बजाए चीन से गुरजेगी। 28 फ़रवरी से 1 मार्च तक बैंकाक से मास्को, लंदन, फ्रैंकफर्ट, स्टॉकहोम, म्यूनिख, पेरिस, ब्रुसेल्स, मिलान, वियना, ज्यूरिख, कोपेनहेगन व ओस्लो तक जाने वाले विमानों में कई फ्लाइट्स को स्थगित करने के अलावा बाकी सभी फ्लाइट ठीक समय पर उड़ान भरेंगी।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories