सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

हनोई में किम और ट्रम्प ने दूसरी बार की मुलाकात की

2019-02-28 14:47:38
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

हनोई में किम और ट्रम्प ने दूसरी बार की मुलाकात की

हनोई में किम और ट्रम्प ने दूसरी बार की मुलाकात की

डीपीआरके के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प से 27 फरवरी की रात वियतनाम की राजधानी हनोई के सॉफ्टेल होटल में मुलाकात की। डीपीआरके और अमेरिका के नेताओं के बीच दूसरी बार की मुकालात शुरू हुई।

किम जोंग-उन और डॉनाल्ड ट्रम्प को उम्मीद है कि डीपीआरके और अमेरिका के बीच इस बार की हनोई शिखर मुलाकात को सक्रिय परिणाम मिलेगा। किम को विश्वास है कि हालांकि पिछली अवधि में सभी पक्ष सबसे कठिन “प्रयास और मरीज़” की ज़रूरत थे, इस बार की मुलाकात में उत्कृष्ट परिणाम मिल सकेगा। वे इस बात के लिये सारे प्रयास करेंगे।

ट्रम्प को उम्मीद है कि पिछली बार की अमेरिका-डीपीआरके शिखर मुलाकात की तुलना में इस बार की हनोई शिखर मुलाकात को “समान एवं और बड़ी” सफलता मिलेगी। पहले दोनों पक्षों ने “काफी प्रगति” प्राप्त की। इनमें से सबसे बड़ी प्रगति दोनों पक्षों के बीच अच्छे संबंध है। उन्होंने कहा कि अमेरिका डीपीआरके को अपनी आर्थिक क्षमता के पूर्ण उपयोग की मदद करना चाहता है।

व्हाइट हाउस के अनुसार उस रात किम और ट्रम्प ने लगभग 20 मिनट तक संक्षिप्त वार्ता की। इसके बाद दोनों नेताओं ने डीपीआरके और अमेरिका के दो-दो अधिकारियों के साथ साथ डिनर किया।

यह हनोई में दोनों नेताओं के बीच पहली बार की मुलाकात है। 27 और 28 फरवरी को हनोई में आयोजित डीपीआरके-अमेरिका दूसरी बार की शिखर मुलाकात में भाग लेने के लिये 26 फरवरी को किम और ट्रम्प वियतनाम पहुंचे। योजना के अनुसार किम और ट्रम्प 28 फरवरी को कोरिया प्रायद्वीप का परमाणु मुक्त और डीपीआरके-अमेरिका संबंध आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया इस मुलाकात पर काफी ध्यान दे रहा है। 200 से अधिक विदेशी मीडिया के लगभग 3000 संवाददाताओं ने इस बात की रिपोर्ट में भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद है कि कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु मुद्दे से संबंधित महत्वपूर्ण अभियुक्त की तरह डीपीआरके और अमेरिका के नेता इस बार की मुलाकात में कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु मुक्त और प्रायद्वीप की स्थायी शांति, स्थिरता की रक्षा को बढ़ाने के लिये मौलिक परिणाम पा सकेंगे।(हैया)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories