सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीन की विभिन्न जातियां चीनी राष्ट्र परिवार के सदस्य हैं:चीनी प्रतिनिधि

2019-02-28 11:03:12
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन की विभिन्न जातियां चीनी राष्ट्र परिवार के सदस्य हैं:चीनी प्रतिनिधि

चीन की विभिन्न जातियां चीनी राष्ट्र परिवार के सदस्य हैं:चीनी प्रतिनिधि

27 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय और स्विट्जरलैंड के अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में चीन के स्थाई प्रतिनिधि यू चिए ह्वा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 40वें सम्मेलन की सामान्य बहस में चीन के मानवाधिकार के रूख पर प्रकाश डाला, चीन के सिनच्यांड वेवुर स्वायत्त प्रदेश के मानवाधिकार कार्य के विकास और उसमें मिली उपलब्धियों का परिचय भी दिया।

यू चिए ह्वा ने कहा कि वर्तमान में एकपक्षवाद, संरक्षणवाद का विकास हो रहा है, असंतुलित, असमन्वित और गैर अनवरत विकास की स्थिति गंभीर है। इस स्थिति में विभिन्न देशों को बहुपक्षवाद लागू करके समान रूप से मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने यह मत पेश किया कि एक दूसरे का सम्मान करने के आधार पर विभिन्न देशों की जनता द्वारा खुद से चुने मानवाधिकार विकास के रास्ते पर कायम रहना चाहिए, मानवाधिकार के बहाने से अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध करना चाहिए, सहयोग और समान जीत से अनवरत विकास को आगे बढ़ाना चाहिए।

यू चिए ह्वा ने कहा कि चीन सरकार हमेशा से मानवाधिकार के सार्वभौमिक सिद्धांत को समकालीन वास्तविकताओं से जोड़ती है, अपने देश की स्थिति के अनुकूल मानवाधिकार के विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है, जिसमें उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं हैं।यू चिए ह्वा ने कहा कि चीन में 56 जातियां हैं। विभिन्न जातियों के लोग खुशी से एक साथ रहते हैं। विभिन्न जातियां चीनी राष्ट्र परिवार की एक सदस्य हैं। वे समान रूप से चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प और अपने अपने सुखमय जीवन के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं।

(वनिता)


शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories