अमेरिका और डीपीआरके के नेताओं के बीच मुलाकात के लिए ट्रम्प वियतनाम पहुंचे

2019-02-27 11:05:57
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
6/7

26 फरवरी की शाम अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे। वे 27 और 28 तारीख को हनोई में आयोजित होने वाली अमेरिका और डीपीआरके के नेताओं के बीच दूसरी मुलाकात में भाग लेंगे।

इससे पहले व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की कि 27 तारीख को ट्रम्प डीपीआरके के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के साथ संक्षिप्त वार्ता करेंगे और इसके बाद वे समान रूप से रात्रिभोज करेंगे। दोनों पक्ष 28 तारीख को वार्ता करेंगे। ट्रम्प 27 तारीख को वियतनाम के नेताओं के साथ भी वार्ता करेंगे।

हनोई पहुंचने से पहले 25 तारीख को ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इस बार की मुलाकात फलदायक होने की उम्मीद जताई।

(वनिता)

शेयर