सतत विकास सभी मानव अधिकार पूरा करने का “सबसे अच्छा खाका” है :गुटेरेस

2019-02-26 15:22:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद विकास अधिकर को बढ़ाना जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्ष 2030 सतत विकास कार्यसूची सभी मानव के अधिकार को पूरा करने के लिये “सबसे अच्छा खाका” है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 25 फरवरी को जिनेवा में यह बात कही।

उस दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 40वीं बैठक में एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि सभी पक्षों को संकट की रोकथाम और प्रतिक्रिया के लिये मानवाधिकार की रक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पूरी तरह निभानी चाहिये। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार पर हर उपाय की रक्षा तनाव कम करने, सतत विकास पूरा करने और शांति बनाए रखने के लिये काफी उपयोगी है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में जातिवाद, अपवर्जन और सहनशीलता की भावना की कमी जैसे मुद्दे दिन-ब-दिन गंभीर बनते जा रहे हैं। घृणा फैलाने वाले भाषण और कर्म विश्व शांति और स्थिरता के लिये खतरे पैदा हो रहे हैं। ऐसे भाषण और कर्म का जवाब और विरोध करने के लिये यूएन एक विशेष दल की स्थापना करेगा।

73वीं यूएन महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने कहा कि वर्मतान में बहुपक्षवाद खतरों का सामना करता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की हर बैठक मानवाधिकार पर सभी देशों की प्रतिबद्धताओं का सिंहावलोकन और स्मरण करने का अच्छा मौका होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक मानवाधिकार क्षेत्र में सबसे अहम मुद्दे असमानता और धन की अत्यधिक एकाग्रता जैसे मुद्दे हैं। वर्ष 2030 सतत विकास कार्यसूची के लक्ष्य पूरा करने के लिये असमानता मुद्दे के समाधान की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 40वीं बैठक 25 फरवरी को उद्घाटित हुई और 22 मार्च को समाप्त होगी।(हैया)

शेयर