सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

वेनेजुएला व कोलम्बिया के बीच राजनयिक व राजनीतिक संबंध टूटे

2019-02-24 16:24:42
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

वेनेजुएला व कोलम्बिया के बीच राजनयिक व राजनीतिक संबंध टूटे

स्थानीय समयानुसार 23 फ़रवरी के दोपहर के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरो ने कोलम्बिया के साथ राजनयिक व राजनीतिक संबंध तोड़ने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने वेनेजुएला में स्थित कोलम्बिया के राजनयिक अधिकारियों से 24 घंटे में वेनेजुएला से रवाना होने का आग्रह भी किया।

मादुरो ने उसी दिन राजधानी कराकस में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों द्वारा आयोजित“ट्रंप हाथ उठाओ” नामक एक परेड में उक्त बातें कहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वेनेजुएला की जनता का धैर्य समाप्त होगा। हम इस बात का स्वीकार नहीं करेंगे कि कोलम्बिया सरकार ने बाहरी शक्ति को अपनी जमीन पर वेनेजुएला की प्रभुसत्ता को हानि पहुंचाने की अनुमति दी।

अब तक अमेरिका ने वेनेजुएला के पड़ोसी देश कोलम्बिया के सीमांत शहर कुकुटा में कई सौ टन सामग्री भेज चुका है। साथ ही वेनेजुएला को 23 फ़रवरी से पहले मानवीय सहायता स्वीकार करने का दबाव भी डाला गया। मादुरो सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

22 फ़रवरी की रात को वेनेजुएला के उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुएज़ ने इस बात की घोषणा की कि क्योंकि कोलम्बिया निरंतर रूप से वेनेजुएला की शांति को अवैध धमकी देता है, इसलिये वेनेजुएला सरकार ने दोनों देशों की कुछ सीमा को बंद करने का फैसला किया।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories