अमेरिका-डीपीआरके की दूसरी शिखर भेंटवार्ता के लिए रवाना हुए किम जोंगउन

अमेरिका-डीपीआरके की दूसरी शिखर भेंटवार्ता के लिए रवाना हुए किम जोंगउन
कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी से मिली खबर के मुताबिक डीपीआरके के सर्वोच्च नेता किम जोंगउन 23 फरवरी के तीसरे पहर विशेष रेल से प्योंगयांग से रवाना हुए। वे वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित अमेरिका-डीपीआरके की दूसरी शिखर भेंटवार्ता में भाग लेंगे।
रिपोर्ट है कि डीपीआरके की रोंग तोंग पार्टी की केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष किम योंगछोल, रि सुयोंग, विदेश मंत्री रि योंगहो, रोंग तोंग पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रथम उप मंत्री किम योचोंग, उप विदेश मंत्री छो सुनह्वेई आदि अधिकारी किम जोंगउन के साथ गए हैं।

अमेरिका-डीपीआरके की दूसरी शिखर भेंटवार्ता के लिए रवाना हुए किम जोंगउन
साथ ही कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने उस दिन किम जोंगउन की वियतनाम यात्रा करने की खबर भी दी। यात्रा के दौरान डीपीआरके और वियतनाम के नेता वार्ता करेंगे।
(श्याओयांग)