अमेरिका-डीपीआरके के नेताओं की दूसरी भेंटवार्ता की पूरी तैयारी कर चुका है वियतनाम
2019-02-24 16:08:48
वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पाम बिन्ह मिन्हने 23 फरवरी के तीसरे पहर राजधानी हनोई के मैत्री सांस्कृतिक महल में अमेरिका-डीपीआरके के नेताओं की दूसरी भेंटवार्ता के अंतर्राष्ट्रीय प्रेस सेंटर के खोलने की रस्म में कहा कि वियतनाम इस भेंटवार्ता की पूरी तैयारी कर चुका है।
पाम बिन्ह मिन्ह ने कहा कि वियतनाम ने दो हफ्तों में सुरक्षा, सत्कार आदि क्षेत्रों में भारी तैयारी की। अंतर्राष्ट्रीय प्रेस सेंटर में वियतनाम के सबसे आधुनिक संचार उपकरण तैनात किए गए हैं। प्रेस सेंटर पत्रकारों को सुविधाजनक व उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान दे सकेगा।
साथ ही पाम बिन्ह मिन्ह ने कहा कि वियतनाम को इस भेंटवार्ता का आयोजन करने पर गर्व है। वियतनाम हमेशा विश्व, खास तौर पर कोरियाई प्रायद्वीप की शांति व स्थिरता के लिए अपना योगदान देना चाहता है।
(श्याओयांग)