सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीनी मुख्य वार्ताकार से भेंट की

2019-02-23 15:58:49
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीनी मुख्य वार्ताकार से भेंट की

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीनी मुख्य वार्ताकार से भेंट की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 22 फरवरी को वाशिंग्टन के अपने कार्यालय में सातवीं चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता में उपस्थित चीन के प्रमुख वार्ताकार ल्यू ह से भेंट की।

ल्यू ह ने भेंट में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा राष्ट्रपति ट्रम्प के समक्ष दी गयी मौखिक सूचना बतायी। जिसमें कहा गया है कि हमारे बीच अर्जेंटीणा में संपन्न सहमतियों के मुताबिक दोनों देशों के वार्ताकारों ने घनिष्ठ रूप से वार्ताएं शुरू कीं और सकारात्मक प्रगतियां हासिल की हैं। इस के प्रति हमारे दोनों देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दिखती रही हैं। आशा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे का समादर करने और सहयोग करने के रुख से आपसी लाभ और उभय जीत वाला समझौता संपन्न कर सकेंगे।

ल्यू ह ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत की हैसियत से मैं दोनों राष्ट्रपतियों की सहमतियों का कार्यांवयन करने के लिए एक बार फिर वाशिंग्टन आया हूं। दोनों पक्षों ने व्यापार संतुलन, कृषि, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा संरक्षण तथा वित्तीय सेवा के संदर्भ में उल्लेखनीय प्रगतियां हासिल की हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ल्यू ह को चीनी राष्ट्रपति के समक्ष अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने को बताया और कहा कि मैं राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ घनिष्ठ और मजबूत संबंध कायम करता हूं। अमेरिका-चीन संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बनाये हुए हैं। अमेरिका चीन के साथ समान प्रयास कर व्यापार वार्ता में और ज्यादा प्रगतियां हासिल करने को तैयार है। मुझे विश्वास है कि दोनों के बीच एक अर्थवान और दोनों के लिए लाभदायक समझौता संपन्न हो सकेगा। मैं कुछ समय बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक बार फिर वार्ता करने की प्रतीक्षा में हूं, ताकि हम अमेरिका और चीन के आर्थिक व्यापार संबंधों के ऐतिहासिक वक्त पर उपस्थित होंगे।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories