सातवीं चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक उच्च स्तरीय वार्ता वाशिंगटन में उद्घाटित

2019-02-22 15:14:22
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

स्थानीय समयानुसार 21 फ़रवरी की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री, चीन-अमेरिका व्यापक आर्थिक वार्ता के चीनी लीडर ल्यू हो ने अमेरिकी व्यापारिक प्रतिनिधि रोबेर्ट लाइटथिजर, अमेरिकी वित्त मंत्री स्टेवेन मनुचिन के साथ ह्वाइट हाऊस के एसेनहोवेर प्रशासनिक कार्यालय इमारत में सातवीं चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक उच्च स्तरीय वार्ता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। इस बार की वार्ता 21 से 22 फ़रवरी तक वाशिंगटन में आयोजित हुई। दोनों पक्षों के दलों ने 19 फ़रवरी से विचार-विमर्श शुरू किया।

उद्घाटन समारोह में भाग लेने वालों में चीनी जन बैंक के महानिदेशक ई कांग, अमेरिका स्थित चीनी राजदूत छुए थ्येनखाई, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बुर रोस्स, ह्वाइट हाऊस की राष्ट्रीय आर्थिक कमेटी के अध्यक्ष लार्री कुडलोव शामिल हुए ।

चंद्रिमा

शेयर