सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

मलेशिया-चीन संबंधों में चीनी उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका – मलेशियाई उप प्रधानमंत्री

2019-02-21 16:32:23
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

मलेशिया-चीन संबंधों में चीनी उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका – मलेशियाई उप प्रधानमंत्री

मलेशिया के उप प्रधानमंत्री वान इस्माइल ने 20 फरवरी को कुआलालंपुर में कहा कि मलेशिया और चीन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में मलेशिया में चीनी उद्यमी एसोसिएशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वान इस्माइल ने मलेशिया में चीनी उद्यमी एसोसिएशन की स्थापना की तीसरी वर्षगांठ और मलेशिया-चीन राजनयिक संबंध की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ मनाने वाले समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने मलेशिया में चीनी उद्यमी एसोसिएशन से दोनों देशों के सहयोग और दोस्ती संबंधों के लिए ज्यादा योगदान देने की उम्मीद जताई और ज्यादा चीनी उद्यमों के मलेशिया में निवेश करने का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार और निवेश आदि क्षेत्रों में सहयोगी संबंध और घनिष्ठ होंगे।

मलेशिया-चीन संबंधों में चीनी उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका – मलेशियाई उप प्रधानमंत्री

मलेशिया में स्थित चीनी राजदूत बैई थ्यैन ने कहा कि चीन-मलेशिया संबंधों की उपलब्धियाँ मलेशिया में चीनी उद्यमियों के प्रयासों से जुड़ी हुई हैं। आशा है कि मलेशिया में स्थित चीनी उद्यम दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहराने और आपसी समझ को मजबूत करने में ज्यादा योगदान देंगे।

(नीलम)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories