सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीन का आर्थिक विकास मजबूत

2019-02-19 11:14:16
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन का आर्थिक विकास मजबूत

चीन का आर्थिक विकास मजबूत

ब्रिटिश अख़बार द डेली टेलिग्राफ ने 18 फरवरी को ब्रिटेन स्थित चीनी राजदूत ल्यू श्याओमिंग का नामांकित लेख जारी किया।

लेख में चीनी अर्थतंत्र संबंधी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यापक ध्यान देने वाले दो सवालों का जवाब दिया गया। लेख में कहा गया कि चीन का अर्थतंत्र मध्यम व तेज गति से आगे विकसित हो रहा है। चीन में उच्च गुणवत्ता वाला आर्थिक विकास निरंतर उन्नत हो रहा है। विश्व पर चीन के आर्थिक विकास का भारी योगदान है। और भविष्य में चीन का आर्थिक विकास विश्व को और अधिक मौके दे सकेगा। लेख में कहा गया है कि विश्व में सीमापार पूंजी की भारी गिरावट की पृष्ठभूमि में गत वर्ष चीन द्वारा विदेशी पूंजी को आकर्षित करने की रकम में बढ़ोतरी आयी है, जिससे चीनी अर्थव्यवस्था के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विश्वास जाहिर हुआ है।

चीन का आर्थिक विकास मजबूत

चीन का आर्थिक विकास मजबूत

लेख के अंत में कहा गया कि इधर के सालों में वैश्विक संरक्षणवाद, एकतरफावाद और लोकवाद के फैलाव से विश्व अर्थतंत्र कई अनिश्चित तत्वों का सामना कर रहा है। लेकिन चीन द्वारा विश्व के साथ सहयोग करने के संकल्प में कोई बदलाव नहीं आया है। चीन द्वारा खुली विश्व अर्थव्यवस्था के निर्माण को आगे बढ़ाने का कदम नहीं रुकेगा। चीन खुद का विकास करने के साथ साथ विश्व के विभिन्न देशों की समान समृद्धि को आगे बढ़ाने में और बड़ा योगदान देगा।

(श्याओयांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories