चीनी सैन्य उद्योग ने अबू धाबी की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिरक्षा प्रदर्शनी में भाग लिया

2019-02-18 11:23:25
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

पाँच दिवसीय 14वीं अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिरक्षा प्रदर्शनी 17 फ़रवरी को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में उद्घाटित हुई। चीनी राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान व तकनीक उद्योग ब्यूरो ने नौ कंपनियों को संगठित कर चीनी सैन्य उद्योग राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में इस प्रदर्शनी में भाग लिया। चीन का प्रदर्शन क्षेत्रफल 1458 वर्ग मीटर पहुंच चुका है।

परिचय के अनुसार चीनी प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न तरीकों से WS-600L बहुउद्देश्यीय हथियार प्रणाली, C602 मध्यम और लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल हथियार प्रणाली, L15 उच्च स्तरीय ट्रेनर, किरिन सामान्य पनडुब्बी, MRTV3000 रक्षक पोत, ZDK-03 प्रारंभिक चेतावनी विमान, VT4 मुख्य युद्धक टैंक समेत प्रतिरक्षा उत्पादों का प्रदर्शन किया। जिन पर लोगों का ध्यान केंद्रित हुआ है।

चंद्रिमा

शेयर