म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन संपन्न

तीन दिवसीय 55वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 17 फ़रवरी को दक्षिण जर्मनी के म्यूनिख शहर में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान चीन, जर्मनी, रूस आदि देशों ने बहुपक्षीयवाद की रक्षा करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने का सुझाव पेश किया। जिसे वैश्विक प्रतिनिधियों का व्यापक समर्थन मिला।
इस बार का म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 15 से 17 फ़रवरी तक म्यूनिख में आयोजित हुआ। उपस्थितों ने ट्रान्साटलांटिक साझेदार संबंधों, नाटो के सैन्य खर्च, ईरान के नाभिकीय समझौते, सीरिया मामले आदि ध्यानाकर्षक मुद्दों पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया।
सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फ़कांग इस्चिंगर ने समापन समारोह में भाषण देते समय कहा कि वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के सामने चुनौती पैदा हुई। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के पास अंतर्राष्ट्रीय नियम व व्यवस्था को बढ़ावा देने व सुधार करने का समान मौका व जिम्मेदारी है। ताकि सभी लोगों को ज्यादा सुरक्षित गारंटी मिल सके।
चंद्रिमा