वांग यी ने थाई विदेश मंत्री के साथ रणनीतिक बातचीत की

2019-02-17 16:16:35
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 16 फरवरी को थाइलैंड के च्यांग माई में थाई विदेश मंत्री डोन प्रमोदविनयई के साथ रणनीतिक बातचीत की।

वांग यी ने कहा कि चीन और थाइलैंड परिवारजन के जैसे हैं। दोनों पक्ष संपूर्ण रणनीतिक साझेदार हैं। इस वर्ष थाइलैंड आसियान का रोटेशन अध्यक्ष बना है, हम दोनों पक्षों को आपस में रणनीतिक संपर्क व सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सकारात्मक योगदान पेश करना चाहिये। चीन थाइलैंड के साथ एक पट्टी एक मार्ग पहल को आसियान के इंटरकनेक्शन परियोजना के साथ जोड़ने, क्षेत्रीय इंटरकनेक्शन व अनवरत विकास को बढ़ावा देने तथा चीन-आसियान मीडिया आदान प्रदान व रक्षा सहयोग को मजबूत करने को तैयार है। वांग यी ने कहा कि इधर के वर्षों में चीन लगातार थाइलैंड के सबसे बड़ा व्यापार सहपाठी, सबसे बड़ा पर्यटन स्रोत और सबसे प्रमुख छात्र स्रोत बना है। गत वर्ष दोनों देशों के बीच आने-जाने वालों की संख्या एक करोड़ तक जा पहुंची है। चीन और थाइलैंड ने अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में सही तालमेल बनाये रखा है। चीन थाई प्रधानमंत्री का चीन में आयोजित होने वाले द्वितीय एक पट्टी एक मार्ग शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए स्वागत करता है।

डोन प्रमोदविनयई ने कहा कि थाइलैंड और चीन के बीच उच्च स्तरीय आपसी विश्वास और गहरी भावना मौजूद है। दोनों के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग करने में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हैं। थाइलैंड चीन के विकास का स्वागत करता है और विश्व शांति में चीन की और अधिक भूमिका की प्रतीक्षा करता है। चीन के द्वारा अनुमोदित एक पट्टी एक मार्ग पहल से थाइलैंड के विकास तथा थाई-चीन सहयोग को और अधिक मौका तैयार किया जाएगा। थाइलैंड चीन के साथ क्षेत्रीय इंटरकनेक्शन और लैनत्सांग नदी-मेकांग नदी सहयोग को बढ़ाने के संदर्भ में अधिक कोशिश करेगा।

दोनों पक्षों ने दूसरे समान रुचि वाले सवालों पर विचारों का आदान प्रदान किया और व्यापक सहमतियां संपन्न कीं।

( हूमिन )

शेयर