सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

21वीं सदी में सभी देशों को एक साथ संकट को हल करना चाहिए – रूस

2019-02-17 16:05:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

21वीं सदी में सभी देशों को एक साथ संकट को हल करना चाहिए – रूस

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 16 फरवरी को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि 21वीं सदी में सभी देशों को औपनिवेशिक युग और शीत युद्ध के युग की सोच के बजाय संकट को हल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

लावरोव ने कहा कि दुनिया अब खतरनाक दौर में प्रवेश कर रही है। पुराना संकट गहरा गया है और नया संकट खड़ा हो रहा है। कुछ हॉटस्पॉट्स में स्थिरता प्राप्त करने में रूस की भागीदारी एक महत्वपूर्ण कारक है। यदि रूस को क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने से बाहर रखा गया है, तो यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए लाभदायक नहीं होगा।

लावरोव ने कहा कि रूस द्वारा प्रस्तावित यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन और चीन द्वारा प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड पहल क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान करेंगे और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देंगे।

(नीलम)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories