प्योंगछांग ओलंपिक की वर्षगांठ मनायी गयी
2018 के 9 फरवरी को 23वां शीतकालीन ओलंपिक दक्षिण कोरिया के दक्षिण पूर्वी कस्बा प्योंगछांग में आयोजित हुआ। 92 देशों से आए करीब 3000 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दक्षिण कोरिया और डीपीआरके के खिलाड़ियों ने एक साथ द्वीप झंडा उठाकर उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। एक साल के बाद दक्षिण कोरिया ने प्योंगछांग ओलंपिक के आयोजन स्थल में शानदार स्मृति गतिविधि का आयोजन किया।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून चे-इन ने 9 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक लेख जारी कर एक साल से पहले 1218 यूएवी ने प्योंगछांग के आकाश पर रंगीन ओलंपिक के छल्ले बनाये। खिलाड़ियों, स्वयं सेवकों और दक्षिण कोरियाई जनता के समान प्रयासों से प्योंगछांग ओलंपिक का सफल आयोजन किया गया। इस के बाद दक्षिण कोरिया और डीपीआरके के नेताओं ने तीन बार भेंटवार्ताएं कीं। यह शांति की ओर बढ़ाया गया कदम है। यह सब प्योंगछांग ओलंपिक द्वारा दोनों देशों को दिया गया उपहार है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थोमस बाख ने भी बधाई पत्र भेजा और कहा कि प्योंगछांग ओलंपिक ने शांति का संकेत दिया है और यह भी जाहिर किया है कि खेल सभी शक्तियों को इकट्ठा कर सकता है।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने भी वर्षगांठ समारोह में बताया कि प्योंगछांग ओलंपिक ने प्रायद्वीप के शांति द्वार को खोला है। वे आशा करते हैं कि डीपीआरके और अमेरिका के बीच दूसरी शिखर भेंटवार्ता प्रायद्वीप की शांति के लिए यथार्थ प्रगति दे सकेगी।
(श्याओयांग)


