मॉस्को में "सुंदर चीन- वंसतोत्सव" का आयोजन

2019-02-09 16:53:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/7

7 से 8 फरवरी तक वसंत महोत्सव के दौरान, मॉस्को स्थित चीनी पर्यटन कार्यालय ने "सुंदर चीन- वंसतोत्सव" सांस्कृतिक पर्यटन संवर्धन गतिविधियों की मेजबानी की। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब कार्यालय ने "हैप्पी चीनी नववर्ष" कार्यक्रम का आयोजन किया है।

इस वर्ष की विशेषता है कि चीनी संस्कृति और पर्यटन को एक साथ जोड़ा गया। कर्मचारियों ने सांस्कृतिक पर्यटन परामर्श सेवाएं प्रदान कीं, जबकि लोग सोशल मीडिया इंटरैक्शन, अनुमान लगाने, सुलेख संस्कृति, कागज काटने और चीनी सांस्कृतिक प्रदर्शन इंटरैक्शन जैसी गतिविधियों का अनुभव कर सकते हैं।

मॉस्को में चीन पर्यटन कार्यालय के निदेशक वांग श्याओश्या ने कहा, चीन और रूस के बीच आदान-प्रदान लगातार बढ़ रहा है, और दोनों पक्ष एक दूसरे का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल देश बन गए हैं। वंसतोत्सव चीनी लोगों के लिए सबसे पारंपरिक, सबसे भव्य और सबसे खुशी त्योहार है। वसंत महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियाँ चीनी संस्कृति के अद्वितीय आकर्षण को पूरी तरह से प्रदर्शित करने के लिए अनुकूल हैं।

बता दें कि आयोजन के दौरान रूसी लोग चीनी संस्कृति और पर्यटन के बारे में अधिक सीखते हैं, चीनी नव वर्ष का अनुभव करते हैं, और रूसी आम लोगों और चीन के बीच दूरी कम होगी।

वर्ष 2019 चीन और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर चीनी पर्यटन कार्यालय चीन-रूस संबंधों को आगे बढ़ाने के लिये और अधिक सांस्कृतिक और यात्रा संवर्धन गतिविधियों का आयोजन करेगा।

अंजली

शेयर