रूस स्थित चीनी दूतावास में रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने चीनी वसंत त्योहार मनाया

2019-02-08 17:09:42
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

7 फरवरी को रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने रूस स्थित चीनी दूतावास की यात्रा की और चीनी मित्रों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान उन्होंने रूस स्थित चीनी राजदूत ली ह्वी के साथ वार्ता की और दूतावास में सांस्कृतिक प्रदर्शनी कक्ष का दौरा भी किया।

मेदवेदेव ने कहा कि रूस और चीन के बीच परंपरागत मित्रता का लंबा इतिहास है। वर्तमान में द्विपक्षीय संबंध इतिहास में सबसे अच्छे चरण में है। वसंत त्योहार चीन का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार के आगमन के लिए पूरी दुनिया खुश है, जिससे चीनी परंपरा का सांस्कृतिक प्रभाव दिखाया गया और यह भी साबित करता है कि संस्कृति की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि रूस और चीन सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार के साथ वर्तमान दुनिया में देशों के बीच संबंध की आदर्श मिसाल भी है। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच नियमित मुलाकात व्यवस्था के सकारात्मक प्रभाव में दोनों देशों के बीच रणनीति साझेदार संबंध का विषय लगातार गहराता जा रहा है, व्यवहारिक सहयोग की गहराई दिन प्रति दिन बढ़ रही है। उन्होंने यह आशा प्रकट की कि नव वर्ष में दोनों देश रूस और चीन के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार संबंध के विकास और व्यवहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक संपर्क करेंगे। रूस चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध को एक नए स्तर पर लगातार बढ़ावा देना चाहता है।

ली ह्वी ने कहा कि चीनी लोगों के लिए वसंत त्योहार सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। चीनियों के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, हमें परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वसंत का उत्सव मनाना चाहिए। रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के मेहमान बनकर दूतावास आने से चीन और रूस के बीच गहन मित्रता दिखाई गई।

(वनिता)

शेयर