मॉरिशस में चीनी वसंत त्योहार के रात्रि समारोह का आयोजन

2019-02-06 14:45:49
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/5

5 फरवरी को हिन्द महासागर के द्वीपीय देश मॉरिशस में चीनी वसंत त्योहार का एक शानदार रात्रि समारोह आयोजित हुआ। स्थानीय प्रवासी चीनियों ने मॉरिशस के लोगों के साथ मिलकर चीनी संस्कृति का आनंद उठाया।

पश्चिम चीन के शैनशी प्रांत के एक्रोबेटिक ट्रूप के 30 से अधिक अभिनेताओं ने रंग-बिरंगे प्रदर्शन किये और चीनी एक्रोबेटिक कला का विकास दर्शाया।

रात्रि समारोह में उपस्थित मॉरिशस के कला और संस्कृति मंत्री पृथ्वीराजसिंह रूपुन ने कहा कि वसंत त्योहार सभी मॉरिशस जनता के लिए भी एक भव्य बात है। यह चीन और मॉरिशस की जनता के बीच मित्रवत भावना को प्रगाढ़ करने और द्विपक्षीय दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए लाभदायक है।

मॉरिशस स्थित चीनी राजदूत स्वन कोंगई ने कहा कि यह रात्रि समारोह स्थानीय लोगों को चीनी संस्कृति का परिचय देने और आपसी संपर्क को मज़बूत करने में मददगार सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि यह समारोह चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, मॉरिशस कला, संस्कृति मंत्रालय, मॉरिशस स्थित चीनी दूतावास, शैनशी प्रांत के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। मॉरिशस राष्ट्रीय टीवी स्टेशन ने रात्रि समारोह का सीधा प्रसारण किया। (श्याओयांग)

शेयर