विदेशी राजनेताओं ने चीनी वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं

2019-02-05 18:36:59
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

चीनी परंपरागत वसंत त्योहार के दौरान कुछ देशों के नेताओं और विदेशी राजनेताओं ने विभिन्न तरीके से चीन सरकार और चीनी जनता, विदेश में रहने वाले चीनी लोगों को शुभकामनाएं दीं और चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंधों का विकास करने की आशा भी व्यक्त की।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चीनी मीडिया से चीन सरकार और चीनी जनता को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं और यह आशा भी व्यक्त की कि विभिन्न क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच सहयोग से देश की समृद्धि और क्षेत्रीय शांति के लिए योगदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच मैत्री का लंबा इतिहास है। पाकिस्तान को आशा है कि विभिन्न क्षेत्रों में चीन के सृजन के कदम सीखकर अपने देश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बधाई संदेश भेजकर कहा कि चीनी परंपरागत वसंत त्योहार के दौरान मैं अफगान जनता की ओर से चीनी जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने लंबे समय से किए गए समर्थन के लिए चीन के प्रति आभार प्रकट किया। वर्तमान में द्विपक्षीय संबंधों के विकास के सामने बड़ा अवसर है। अफ़ग़ानिस्तान चीन के साथ द्विपक्षीय मैत्री को आगे गहराना चाहता है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वसंत त्योहार के बधाई संदेश में चीन सरकार और चीनी जनता को ईमानदारी से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और चीन के बीच संबंधों का पुराना इतिहास है और नया विकास हो रहा है। दोनों ने एक दूसरे के राजनीतिक विश्वास, आर्थिक सहायता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और ऐतिहासिक मैत्री से द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों और आदान-प्रदान में बड़ा योगदान दिया है। इस शुभ त्योहार में मैत्रीपूर्ण चीनी जनता को नए वर्ष में शांति, प्रगति और समृद्धि मिलने की शुभकामनाएं दीं गई।

बोआओ एशिया मंच के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीनी भाषा से चीनी लोगों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जलवायु परिवर्तन से निपटने आदि क्षेत्रों में चीन को उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में चीन वैश्विक मामलों मैं और अधिक सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

(वनिता)

शेयर