(फोटो) छठा नेटवर्क सुरक्षा प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

2019-01-30 16:24:11
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

छठा नेटवर्क सुरक्षा प्रौद्योगिकी सम्मेलन 28 से 30 जनवरी तक इज़राइल के तेल अवीव शहर में आयोजित हुआ। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, भारत आदि दसेक देशों और क्षेत्रों के हज़ारों सरकारी अधिकारी, उद्यमी और निवेशक इस सम्मेलन में शामिल हुए। यह अमेरिकी सूचना सुरक्षा सम्मेलन के अलावा सबसे बड़ा नेटवर्क सुरक्षा प्रौद्योगिकी सम्मेलन है।

इज़राइल के प्रौद्योगिकी उद्यमिता के जनक डॉ.योस्सी वार्दी ने 29 जनवरी को सम्मेलन की अध्यक्षता की। माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और इज़राइल के बिजली कंपनी आदि कंपनियों के प्रबंधकों ने इस सम्मेलन में भाषण दिया। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया, उन्होंने हाल के वर्षों में इज़राइल में तकनीकी नवाचार विकास की स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि इज़राइल की आबादी सिर्फ दुनिया का एक हज़ारवां हिस्सा है, लेकिन इज़राइल में 20 प्रतिशत साइबर सुरक्षा निजी निवेश हासिल हुए हैं। वे विभिन्न देशों की कंपनियों को इज़राइल के साथ सहयोग करने का स्वागत करते हैं।

(मीरा)

शेयर