पेरिस संस्कृति केंद्र में वसंत त्योहार मनाएं

2019-01-28 17:14:04
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/5



स्थानीय समयानुसार 26 जनवरी को पेरिस स्थित चीनी संस्कृति केंद्र में रंगीन लालटेन टंगे हुए हैं और जगह जगह त्योहार का माहौल दिख रहा है। 400 से ज़्यादा फ्रांसीसी नागरिकों ने इस केंद्र में आकर चीनी परम्परागत त्योहार संस्कृति का अनुभव लिया।

पेरिस स्थित चीनी संस्कृति केंद्र के प्रधान येन जनछ्वान ने बताया कि उसी दिन वसंत त्योहार मनाने की सिलेसिलेवार गतिविधियों में से एक है, और संस्कृति केंद्र में सब से गर्मागर्म दिन भी। स्थानीय नागरिकों के वसंत त्योहार के खुशी के माहौल का अनुभव लेने के लिए चीनी संस्कृति केंद्र ने रंग बिरंगी सांस्कृतिक इवेंटों का प्रबंधन किया।

गौरतलब है कि इस साल पेरिस स्थित चीनी संस्कृति केंद्र फ्रांस के लिल शहर आदि शहरों के साथ चीन के नव वर्ष को मनाने का प्रदर्शन या प्रदर्शनी करेगा और फ्रांसिसी जनता को चीनी परम्परागत त्योहार की खुशियां सौंपेगा। (श्याओयांग)

शेयर