(फोटो)2019 वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मार्केट लीडर्स का शिखर सम्मेलन आयोजित

2019-01-24 14:07:55
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

2019 वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मार्केट लीडर्स का शिखर सम्मेलन 23 जनवरी को इजराइल के तटीय शहर तेल अवीव में आयोजित हुआ। चीन, इजराइल और भारत आदि देशों के दसेक उच्च तकनीकी कंपनियों ने इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के अधिकारी टोमेर हेय्वी ने कहा कि वर्ष 2018 में इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय ने डेय डेय अप कंपनी के साथ सफलता से 5 इजराइली कंपनियों को चीनी बाजार में प्रवेश करने के लिए मदद दी। उन्होंने कहा कि चीन इजराइल का दूसरा बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है, अभी ज्यादा से ज्यादा इजरायली कंपनियों ने चीनी कंपनियों के साथ सहयोग किया है, यह बहुत अच्छी बात है।

इजराइल स्थित चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी काउंसलर ने कहा कि इंटरनेट के युग में हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक विज्ञापन बाजार में लागू करनी चाहिए।

डेय डेय अप कंपनी के संस्थापक ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में इज़राइल का आवेदन विश्व में अग्रणी है, वर्तमान में चीन विभिन्न क्षेत्रों में इंटरनेट प्रौद्योगिकी को बढ़ा रहा है। इसलिए हमारे बीच सहयोग मजबूत करना बहुत जरूरी है।

(मीरा)

शेयर