(फोटो) थाईलैंड के आव्रजन ब्यूरो के निदेशक ने हवाई अड्डे का दौरा किया
23 जनवरी के तड़के थाईलैंड के आव्रजन ब्यूरो के निदेशक सुराचाटे हाक्पार्न ने बैंकाक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पहुँचकर कस्टम्स क्षेत्र में लैंडिंग वीजा की स्थिति का जायजा लिया। ताकि चीनी वसंत त्योहार के दौरान गर्म पर्यटन सीज़न का स्वागत किया जा सके।
इससे पहले कुछ पर्यटकों ने कहा कि निःशुल्क लैंडिंग वीजा लागू होने के दौरान बहुत ज्यादा पर्यटक लम्बे समय तक लैंडिंग वीजा हॉल में इंतजार कर रहे हैं। इस समस्या के हल के लिए चीनी वसंत त्योहार के दौरान कुल 16 यात्रा दस्तावेज़ समीक्षा विंडो खुलेंगी, साथ ही चीनी लोगों के लिए विशेष चैनल भी खुलेगा। थाईलैंड के आव्रजन ब्यूरो ने प्रतिबद्धता की कि पर्यटक लैंडिंग वीजा हॉल में तीस मिनट तक प्रतीक्षा करेंगे, और लैंडिंग वीजा प्राप्त करने के लिए शुल्क नहीं देना होगा।
पूर्वानुमान है कि इस साल के वसंत त्योहार के दौरान, लगभग 3 लाख चीनी लोग थाईलैंड की यात्रा करेंगे। चीनी पर्यटकों को अच्छी सेवा देने के लिए थाईलैंड के आव्रजन ब्यूरो ने भी हवाई अड्डे के कर्मचारियों को चीनी भाषा सीखने का प्रशिक्षण दिया। हवाई अड्डे का बुलेटिन बोर्ड भी चीनी भाषा में लिखा गया है।
(मीरा)



