क्राको में कन्फ्यूशियस संस्थान ने चीनी नव वर्ष मनाया

2019-01-23 16:20:35
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

क्राको में कन्फ्यूशियस संस्थान ने 21 जनवरी को जगनिआमोनियन विश्वविद्यालय में चीनी सुअर नव वर्ष का जश्न उठाया। समृद्ध चीनी सांस्कृतिक अनुभवों और व्याख्यानों ने स्थानीय नागरिकों को इसमें भाग लेने के लिए आकर्षित किया है।

लोग इस चीनी नव वर्ष समारोह में चीनी लालटेन, सुलेख, ओपेरा, चीनी शास्त्रीय संगीत सहित चीनी पारंपरिक संस्कृति का अनुभव ले सकते हैं।

प्रदर्शन के बाद, दर्शकों को इस अद्भुत प्रदर्शन देने के लिए धन्यवाद किया। जबकि क्राको में चीनी कन्फ्यूशियस संस्थान के डीन हान शिनझोंग ने कहा कि वर्ष 2019 नई चीन की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है और साथ ही चीन और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। इस अवसर पर क्राको कन्फ्यूशियस संस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी आयोजित करेगा। ताकि पोलिश जनता को चीनी संस्कृति के बारे में अधिक जानकारी मिले और चीन-पोलैंड मित्रता के विकास को आगे बढ़ावा दिया जा सके।

अंजली

शेयर