चीनी“हैप्पी स्प्रिंग फेस्टिवल कॉन्सर्ट” ज़िम्बाब्वे में आयोजित
22 जनवरी को “हैप्पी स्प्रिंग फेस्टिवल ·न्यू ईयर कॉन्सर्ट”ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे में आयोजित हुआ। शंघाई से आए लगभग 20 कलाकारों ने जिम्बाब्वे के स्थानीय लोगों के लिए एक चीनी सांस्कृतिक झलक पेश की।
कलाकारों ने अरहु, ल्यूट, जिट्रा आदि पारंपरिक चीनी संगीत वाद्ययंत्रों के साथ क्लासिक चीनी लोक संगीत सुनाई। इसके अलावा, उन्होंने जादू, चीनी पारंपरिक मार्शल आर्ट और ताई ची का प्रदर्शन भी किया।
ज़िम्बाब्वे में तैनात चीनी दूतावास के अस्थाई प्रभारी छान पाओकांग ने जिम्बाब्वे में रहने वाले चीनी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चीनी दूतावास जिम्बाब्वे में सभी चीनी लोगों का मजबूत समर्थन करता है और चीन-थ्येनचिन संबंधों का शाश्वत संरक्षक भी है।
जिम्बाब्वे के पर्यावरण, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग मंत्री, प्रिस्का मुपुफमीरा ने चीन द्वारा आयोजित ऐसी सांस्कृतिक विनिमय गतिविधियों की जोरदार सराहना की। उन्होंने जिम्बाब्वे के आर्थिक निर्माण प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अधिक चीनी निवेशकों का स्वागत किया।
अंजली



