मैक्सिको में पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त हुए धमाके से 73 लोगों की मौत

2019-01-20 16:37:23
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
6/9

मैक्सिको के हिडाल्गो के राज्यपालउमर फायड ने 19 जनवरी को कहा कि 18 जनवरी को राज्य में पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त हुए धमाके से मृतकों की संख्या बढ़कर 73 रही है और कम से कम अन्य 75 घायल हो गए हैं। 50 से ज्यादा घायलों को राजधानी मैक्सिको सिटी के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। खोज और बचाव कार्य अभी भी कठिनाइयों का सामना कर रहा है और मौके पर उत्तरजीवियों की तलाश की संभावना कम है।

मैक्सिकन अटॉर्नी जनरल एलेजांद्रो हुल्ट्ज मनिएरो ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना स्थल के आसपास का क्षेत्र तेल और गैस से भरा हुआ था। इसके तरल पदार्थ के पाइपलाइन में चलने के दौरान विस्फोट होने की संभावना है। अब तक तेल चोरी के आरोप पर किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैक्सिकन सरकार तेल चोरी पर सख्त कदम उठाना जारी रखेगी।

(नीलम)

शेयर