(फोटो) चीन की मानवाधिकार विकास प्रदर्शनी जिनेवा में उद्घाटित
2018-11-06 16:35:24
चीन राज्य परिषद के प्रेस ऑफिस, संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई कार्यालय और स्विट्ज़रलैंड में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में चीन के मानवाधिकार विकास प्रदर्शनी 5 नवंबर को जिनेवा के पालिस डेस नेशंस में उद्घाटित हुई।
चीन ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार परिषद का तीसरा मानवाधिकार विचार-विमर्श आयोजित करने की पूर्व संध्या में इसका प्रदर्शन किया। जर्मनी, क्यूबा, ब्राजील, ईयू और दक्षिण अफ्रीका आदि देशों के स्थाई प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रभारी प्रतिनिधियों एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रभारी प्रतिनिधियों सहित कुल 500 से ज्यादा लोग इस प्रदर्शन के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।
(मीरा)






