34वां वॉरसॉ फिल्म महोत्सव में चीनी फिल्मों की सक्रिय भागीदारी

2018-10-13 16:54:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4
फिल्म《द फॉल》का पोस्टर

34वां वॉरसॉ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 12 अक्तूबर को पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में उद्घाटित हुआ। पोलैंड के दर्शक 10 दिनों में 61 देशों की 190 फिल्मों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। चीनी फिल्म《द फॉल》,《फ़ेडिंग मांउटेन्स》और《आउट ऑफ़ क्राइम्स》फिल्म महोत्सव में भाग ले रही हैं।  

वॉरसॉ फिल्म महोत्सव की स्थापना वर्ष 1985 में हुई, जो अब तक 34 बार इसका आयोजन किया जा चुका है। साल 2009 में इसे औपचारिक तौर पर विश्व में 15 ए स्तरीय फिल्म महोत्सवों में चुना गया। इधर के सालों में चीनी फिल्म निदेशक वॉरसॉ फिल्म महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

चीनी फिल्मकार चोउ छ्यांग ने कहा कि अब चीनी फिल्मों के बाजार में वृद्धि विश्व में सबसे तेज़ हो रही है। संभवतः कुछ ही वर्षों के भीतर चीन विश्व में सबसे बड़ा फिल्म बाजार बन जाएगा। उन्हें आशा है कि चीनी फिल्मों और फिल्म निदेशकों को विभिन्न बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में भाग ले सकेंगे और पुरस्कार प्राप्त विभिन्न विदेशी फिल्मों को चीनी बाज़ार में आकर्षित करेंगे, ताकि कॉपीराइट के क्षेत्र में सहयोग करते हुए उभय जीत प्राप्त की जा सके।

(श्याओ थांग)

शेयर