(फोटो)चीन सरकार की राहत सामग्री पहुंची इंडोनेशिया
9 अक्तूबर के दोपहर को चीन सरकार द्वारा भेजी गयी राहत सामग्री विशेष विमान के जरिए इंडोनेशिया पहुंच गयी। इंडोनेशिया स्थित चीनी व्यापार काउंसलर, इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के कानूनी सहयोग ब्यूरो के निदेशक और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के राजदूत ने हवाई अड्डे पर इस संबंध में समारोह आयोजित किया।
गौरतलब है कि 28 सितंबर को इंडोनेशिया के मध्य सुलावेसी प्रांत में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, इसके बाद जबरदस्त सुनामी आयी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 9 अक्तूबर तक इस आपदा से कुल 2010 लोग मारे गए हैं। राहत कार्य जारी है।
आपदा के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ संवेदना फोन किया। उन्होंने कहा कि चीन सरकार इंडोनेशिया की मांग के अनुसार मदद देगी। अब तक चीनी रेड क्रॉस संगठन ने इंडोनेशिया के रेड क्रॉस संगठन को 2 लाख डॉलर दिए हैं।
इंडोनेशिया की मांग के अनुसार, चीन सरकार ने इंडोनेशिया के लिए टैंट, जल शोधक यंत्र, छिड़काव करने वाले यंत्र और जेनरेटर आदि चीजें भेजी हैं।
(मीरा)



