डब्ल्यूटीओ ने "2018 वर्ल्ड ट्रेड रिपोर्ट" प्रकाशित की

2018-10-04 16:34:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

3 अक्तूबर को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने अपने जिनेवा मुख्यालय में "2018 वर्ल्ड ट्रेड रिपोर्ट" प्रकाशित की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कृत्रिम बुद्धि, चीजों का इंटरनेट, 3-डी प्रिंटिंग, ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों से व्यापार के तरीके और संरचना को मूल रूप से बदला जाएगा, जो उत्पादन लागत को कम करने और दक्षता में सुधार करने के साथ एक दोधारी तलवार भी हो सकेगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सही प्रतिक्रिया और योजना बनानी चाहिए।

"2018 वर्ल्ड ट्रेड रिपोर्ट" का विषय है, डिजिटल तकनीक कैसे वैश्विक व्यापार, अवसरों और चुनौतियों को बदलेगा। जो चीजों के इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धि, 3-डी प्रिंटिंग और ब्लॉकचेन जैसे इंटरनेट प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित है।

डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो ने रिपोर्ट सम्मेलन में भाग लेकर कहा कि व्यापार और प्रौद्योगिकी निकटता से संबंधित हैं। प्रौद्योगिकी ने व्यापार के तरीके को आकार दिया है। आज हम अभूतपूर्व तकनीकी परिवर्तन के युग का अनुभव कर रहे हैं।

डब्ल्यूटीओ द्वारा सालाना प्रकाशित "वर्ल्ड ट्रेड रिपोर्ट" का उद्देश्य वैश्विक व्यापार नीति के नए रुझानों पर ध्यान केंद्रित है। जो व्यापार प्रणाली के विकास को स्पष्ट करता है और संबंधित पक्षों की बहस और विचार-विमर्श को सूचित करता है।

 (नीलम)

शेयर