शांति का रास्ता कभी नहीं छोड़ेगा संयुक्त राष्ट्र:गुटेर्रेस

2018-09-22 17:22:05
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेर्रेस ने 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर कहा कि वर्ष 2030 के अनवरत विकास कार्यक्रम में निश्चित लक्ष्य को पूरा करने में शांतिपूर्ण वातावरण चाहिये। मानव हित में संयुक्त राष्ट्र संघ शांति का रास्ता कभी नहीं छोड़ेगा।

न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उसी दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की 37वीं वर्षगांठ की खुशी मनाने के लिये गतिविधि आयोजित की गयी। गुटेर्रेस ने इस गतिविधि में कहा कि विश्व में चरम गरीबी की स्थिति कम हो रही है। लेकिन असंतुलन की स्थिति बढ़ रही है। गौरतलब है कि असंतुलन तो अस्थिरता व संघर्ष पैदा होने के सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है।

गुटेर्रेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम मानव के प्रति निष्पक्ष वैश्वीकरण प्राप्त करने की एक लड़ाई जैसी है। शांति के बिना विकास नहीं हो सकता। साथ ही विकास के बिना शांति भी मुश्किल से मिलती है।

चंद्रिमा

शेयर