जिनेवा : सीरिया मुद्दे पर वार्ता होगी

2018-09-05 10:23:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

संयुक्त राष्ट्र सीरिया मुद्दे के विशेष दूत स्टेफ़न डे मिस्टुरा ने 4 सितंबर को जिनेवा में कहा कि उन्होंने इस महीने के मध्य में जिनेवा में सीरिया में संविधान समिति की स्थापना के बारे में वार्ता करने के लिए कुछ देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। उन्हें आशा है कि इसके माध्यम से सीरिया मुद्दे के समाधान में राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। 

स्टेफ़न डे मिस्टुरा ने उस दिन आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि 10 से 11 सितंबर तक वे रूस, तुर्की और ईरान के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद वे 14 सितंबर को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, मिस्र, सऊदी अरब और जोर्डन के प्रतिनिधियों के साथ आगे की वार्ता करेंगे। फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 20 सितंबर को सीरियाई स्थिति पर विशेष रूप से विचार विमर्श के लिए बैठक आयोजित करेगी।

(श्याओ थांग)

 

शेयर