(फोटो)चीन की मदद से केन्या के गांव में भी देख सकते हैं टीवी
वर्ष 2015 के दिसंबर को आयोजित चीन-अफ्रिका सहयोग मंच के जोहानसबर्ग शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अफ्रीका के 10 हजार गांवों में सैटेलाइट टीवी स्थापित करने की परियोजना प्रस्तुत की। यह परियोजना अब तक नाइजीरिया, जाम्बिया, कांगो और केन्या आदि अफ्रीकी देशों में स्थापित की जा चुकी है।
वर्ष 2018 के जून को यह परियोजना केन्या में शुरू हुई, कुल 84.27 अरब डॉलर का निवेश किया गया। परियोजना के अनुसार, वे केन्या के हर गांव के लिए 2 सौर प्रक्षेपण टेलीविजन प्रणाली, 1 सौर डिजिटल टेलीविजन प्रणाली और 20 मुफ्त प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि कुल 16000 से ज्यादा स्थानीय परिवार और 2400 सार्वजनिक संस्थान इस परियोजना से लाभ हासिल कर सकते हैं।
नैरोबी के गांव में रहने वाले लोग रोस्सलिन ने कहा कि इससे पहले टीवी प्रोग्राम देखने के लिए पैसा चाहिए था। अब इस परियोजना के जरिए वे मुफ्त में कार्यक्रम देख सकते हैं। उनके बच्चे बहुत खुश हैं, और वे रोज-रोज टीवी पर देखी नई कहानी बताते हैं। अभी उनके घर में रोजाना बहुत ज्यादा बच्चे टीवी देखने के लिए आते हैं।
(मीरा)

