मलेशियाई प्रधानमंत्री वांग यी से मिले
मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने 1 अगस्त को कुआलालंपुर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में चीनी विदेशमंत्री वांग यी से मुलाकात की।
महाथिर ने कहा कि मलेशिया और चीन लंबे समय तक अच्छे दोस्त हैं। मलेशिया में रह रहे चीनी समुदाय ने मलेशिया के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चीन ने अपने एशियाई पड़ोसी देशों पर कभी अतिक्रमण नहीं किया है। आज चीन क्षेत्रीय खुलेपन और समृद्धि के लिए सक्रिय प्रयास और योगदान कर रहा है। विशेषकर 21वीं शताब्दी में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित "वन बेल्ट वन रोड" पहल क्षेत्रीय देशों के सामान्य विकास और समृद्धि हासिल करने के लिए एक बड़ा अवसर है। मलेशिया सक्रिय रूप से "वन बेल्ट वन रोड" निर्माण का समर्थन करेगा और इसमें भाग लेगा।
वांग यी ने चीनी नेताओं की तरफ़ से महाथिर के प्रति हार्दिक अभिवादन दिया और चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग के महाथिर को दिए जवाबी पत्र भी दिया। वांग यी ने महाथिर के बार-बार स्पष्ट रूप से चीन के प्रति मित्रता नीति के पालन करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाथिर चीनी लोगों के अच्छे और पुराने दोस्त हैं। महाथिर के दीर्घकालिक प्रशासन के दौरान चीन-मलेशिया संबंधों का तेज़ी से विकास हुआ। मलेशिया की नई सरकार स्थापित होने के बाद चीन-मलेशिया संबंध एक नए ऐतिहासिक स्थान पर खड़े हो चुके हैं। आसियान के अलावा महाथिर ने चीन को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के रूप में चुना, जिससे उनके चीन के प्रति उच्च सम्मान और दोस्ती जाहिर है। चीन और मलेशिया के बीच मजबूत आर्थिक पूरकता और सहयोग की बड़ी क्षमता है। चीन मलेशिया के साथ कोशिश करके महाथिर की इस चीन यात्रा के अवसर पर भावी सहयोग के बारे में व्यापक योजना बनाएगा और चीन-मलेशिया का नया उज्ज्वल भविष्य खोलेगा। चीन ने मलेशिया के "वन बेल्ट वन रोड" का समर्थन करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि मलेशिया एशियाई भूमि और सागर के बीच में स्थित है, जो "वन बेल्ट वन रोड" के सह-निर्माण में विशेष महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विश्वास है कि मलेशिया "वन बेल्ट वन रोड" के सह-निर्माण में भाग लेना न सिर्फ़ चीन-मलेशिया के सहयोग और मलेशिया के विकास के लिए मददगार होगा, बल्कि एशिया की समृद्धि के लिए भी एक बड़ा योगदान होगा।
(नीलम)


