चीन-मलेशिया सहयोग का नया खाका बनाएं:वांग ई

2018-08-01 11:52:01
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/5

31 जुलाई को चीनी स्टेट कौंसिलर व विदेश मंत्री वांग ई ने कुआलालंपुर में मलेशिया के विदेश मंत्री सैफ़ुद्दिन अब्दुल्लाह के साथ वार्ता के बाद संवाददाता से भेंट की।

वांग ई ने कहा कि चीन चीन-मलेशिया संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है, और मलेशिया को पड़ोसी देशों की कूटनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान पर रखता है। चीन लगातार मलेशिया के प्रति मैत्रीपूर्ण कूटनीति लागू करेगा। चीन व मलेशिया दोनों विकासशील देश हैं, स्वतंत्र कूटनीति पर कायम रहते हैं, और बल-राजनीति का विरोध करते हैं। दोनों क्षेत्रीय सहयोग, खास तौर पर पूर्वी एशिया की एकीकरण प्रक्रिया, और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के जनतंत्रीकरण का समर्थन देते हैं। चीन व मलेशिया के बीच समान हित मतभेदों से कहीं अधिक हैं। चीन-मलेशिया संबंधों का महत्वपूर्ण रणनीतिक महत्व है।

वांग ई ने कहा कि मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर बिन मोहम्मद चीन के पुराने दोस्त हैं, अच्छे दोस्त भी हैं। वे चीन को समझते हैं, चीन पर बड़ा ध्यान देते हैं, और चीन के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति अपनाते हैं। इस बार मेरी मलेशिया  यात्रा करने का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य उन की चीन यात्रा के लिये आदान-प्रदान व तैयारी करना है। विश्वास है कि उनकी चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच आपसी विश्वास और मजबूत होगा, और चीन-मलेशिया के सहयोग के लिये नया खाका भी बनाया जाएगा।

चंद्रिमा

शेयर