सीएमजी ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

2018-07-15 15:57:52
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

14 जुलाई को चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी ने संयुक्त अरब अमीरात के सैटेलाइट टीवी के साथ दुबई में चीन-संयुक्त अरब अमीरात के चीनी रंगमंच के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

दोनों पक्षों के सहयोग समझौते के अनुसार सीएमजी द्वारा डबिंग किये गये हर्ष की प्रशंसा, पेइचिंग युवक, और चिन थाईलांग का खुशहाल जीवन आदि अरबी भाषा वाले चीनी टीवी श्रृंखला संयुक्त अरब अमीरात के चीन-संयुक्त अरब अमीरात सैटेलाइट टीवी में प्रसारित किये जाएंगे। चीनी केंद्रीय प्रचार मंत्रालय के उप मंत्री, केंद्रीय नीति अध्ययन कार्यालय के उपाध्यक्ष, चीनी राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो के प्रधान वांग श्याओह्वेई और संयुक्त अरब अमीरात के प्रेस कार्यालय के सलाहकार ओल्लिएर काफ़ाया ने इस गतिविधि में भाग लिया, और कार्यक्रम प्रसारण का उद्घाटन किया। दुबई स्थित चीनी जनरल कांसुलर ली लिनबिंग, सीसीटीवी के उप महानिदेशक सून यूशेन, चीन-संयुक्त अरब अमीरात सैटेलाइट टीवी के उच्च स्तरीय सलाहकार ओस्सामा तालेब मोर्रा तथा चीन व संयुक्त अरब अमीरात की मीडिया व मेहमानों समेत एक सौ से अधिक लोगों ने इस गतिविधि में भाग लिया।

चंद्रिमा

शेयर