बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया
2018-07-15 15:49:44
14 जुलाई की रात 2018 विश्व कप के तीसरे स्थान के लिए मैच सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। इसमें बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराकर विश्व कप के तीसरे स्थान पर रही। जो विश्व कप में इस टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। मैच शुरू होने के चार मिनट में ही बेल्जियम ने पहला गोल दागा। हालांकि मैच के दूसरे भाग में इंग्लैंड को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उधर 82 मिनट पर बेल्जियम ने फिर एक बार गोल किया। अंत में स्कोर 2-0 से जीता।
गौरतलब है कि इंग्लैंड टीम की लाइनअप खिलाड़ियों की औसत उम्र 25 साल है। जिन्हें ज्यादा अनुभव हासिल करने की ज़रूरत है। उधर बेल्जियम की टीम के 23 सदस्यों में 16 खिलाड़ियों ने पिछले विश्व कप में भाग लिया था। जिन्हें अच्छा अनुभव है।
चंद्रिमा


