जापान : आरसीईपी मंत्री स्तरीय सम्मेलन आयोजित
क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदार संबंध संधि यानी आरसीईपी का दो दिवसीय 5वां मंत्री स्तरीय सम्मेलन 1 जुलाई को तोक्यो में संपन्न हुआ। सम्मेलन में आरसीईपी वार्ता को शीघ्र ही समाप्त करने पर बल दिया गया।
आसियान के 10 देश, चीन, आस्ट्रेलिया, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड आदि 16 देशों के आर्थिक व्यापारिक मंत्रियों या प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया। चीनी उप वाणिज्य मंत्री और अंतरराष्ट्रीय व्यापार उप वार्ताकार वांग शोवन ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में विभिन्न पक्षों ने माल व्यापार, सेवा व्यापार, निवेश और नियम आदि क्षेत्रों में संबंधित मुद्दों पर गहन रूप से विचार विमर्श किया। सम्मेलन में “संयुक्त न्यूज़ बयान” जारी कर कहा कि वर्तमान वैश्विक व्यापार के सामने एकतरफ़ावाद की चुनौती मौजूद है, ऐसी स्थिति में आरसीईपी वार्ता को जल्द ही समाप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है।
चीनी प्रतिनिधि वांग शोवन ने अपने भाषण में कहा कि पहले आरसीईपी शिखर सम्मेलन के मार्गदर्शन पर 2018 में विभिन्न क्षेत्रों में कारगर प्रगति हासिल हुई। साल के मध्य में आयोजित मौजूदा मंत्री स्तरीय सम्मेलन आने वाले छह महीनों में आरसीईपी वार्ता के शीघ्र ही समाप्त करने के लिए और स्पष्ट मार्गदर्शन किया जाएगा। चीन वार्ता में आसियान के कोर स्थान का समर्थन करता है और अपनी रचनात्मक निभाने को तैयार है।
जानकारी के अनुसार, नवम्बर 2012 में आयोजित 21वें आसियान शिखर सम्मेलन में 10 आसियान देश और ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के नेताओं ने आरसीईपी वार्ता शुरु करने का एलान किया था। अगर वार्ता संपन्न हुई, तो करीब 3 अरब जनसंख्या और कुल जीडीपी 210 खरब डॉलर और विश्व व्यापार की कुल मात्रा में 30 प्रतिशत वाले व्यापारिक ग्रूप कायम होंगे, इससे और अधिक दायरे वाले एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापारिक क्षेत्र की स्थापना को बखूबी अंजाम दिया जाएगा।
(श्याओ थांग)




