चीन में गरीबी उन्मूलन उपलब्धियों की प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित

2018-06-30 15:48:35
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/4

28 जून की रात को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में चीन में गरीबी उन्मूलन उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह का आयोजित किया गया।

प्रदर्शनी ने 40 से ज्यादा जीवित चित्रों,10 वीडियो और अनेक शब्द सामग्री से चीन में गरीबी उन्मूलन संबंधी कहानियां सुनायीं और विश्व को शी चिनफिंग के गरीबी उन्मूलन विचारधारा और चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। साथ ही विश्व को चीन के गरीबी उन्मूलन प्रस्ताव का परिचय भी दिया।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थायी उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने कहा कि पिछले बीसों वर्षों में चीन ने गरीबी उन्मूलन कार्य में भारी उपलब्धियां मिली हैं। अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा के मुताबिक करीब 80 करोड़ चीनियों ने गरीबी से छुटकारा पाया है। चीन की सफलता ने अन्य विकासमान देशों को अनुभव दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ इस संदर्भ में चीन सरकार और जनता का समर्थन करता रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि मा च्याओश्वू ने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन कार्य के लिए योगदान देना चाहता है। चीन संयुक्त राष्ट्र संघ की संबंधित संस्थाओं और विभिन्न देशों, खास तौर पर विकासमान देशों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन सहयोग को आगे बढ़ाएगा और अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन कार्य के लिए चीनी बुद्धिमता का योगदान देगा।

गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी 25 से 29 जून तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित हुई। इस के बाद यह प्रदर्शनी पनामा और कोस्टा रिका में आयोजित भी की जाएगी।

(श्याओयांग)


शेयर