तीसरी विश्व परमाणु उद्योग प्रदर्शनी पेरिस में उद्घाटित

2018-06-27 17:12:27
Comment
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

तीसरी विश्व परमाणु उद्योग प्रदर्शनी पेरिस में उद्घाटित

तीसरी विश्व परमाणु उद्योग प्रदर्शनी 26 जून को पेरिस में उद्घाटित हुई। 15 चीनी उद्यमों से गठित चीनी राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तीसरी पीढ़ी वाले परमाणु ऊर्जा तकनीक ह्वालुङ नंबर एक समेत चीन द्वारा स्वनिर्मित तकनीकी उत्पादों का प्रदर्शन किया।

वर्ष 2014 से शुरू हुई विश्व परमाणु उद्योग प्रदर्शनी विश्व में पहली नागरिक परमाणु उद्योग की सेवा देने वाला व्यापारिक मंच है। हालांकि केवल दो बार इसका आयोजन किया गया, लेकिन इसका प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। 26 जून को पेरिस में उद्घाटित तीसरी विश्व परमाणु उद्योग प्रदर्शनी ने 35 देशों से आए 680 उद्यमों को इस में आकर्षित किया। इस में कुल 16 विदेशी राष्ट्रीय भवन शामिल हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शकों का अनुपात 40 प्रतिशत तक पहुंच गया।

इस वर्ष की प्रदर्शनी में चीनी परमाणु उद्योग ग्रूप लिमिडेट कंपनी, चीनी क्वांगहो ग्रूप लिमिडेट कंपनी, चीनी राष्ट्रीय परमाणु बिजली तकनीक लिमिडेट कंपनी, ह्वालुङ अंतर्राष्ट्रीय परमाणु बिजली तकनीक लिमिडेट कंपनी समेत 15 उद्यमों से गठित चीनी राष्ट्रीय भवन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories