दूसरा जलवायु कार्रवाई मंत्री स्तरीय सम्मेलन आयोजित

2018-06-21 14:50:18
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

चीन, यूरोपीय संघ और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दूसरा जलवायु कार्रवाई मंत्री स्तरीय सम्मेलन (एमओसीए) 20 जून को ब्रसेल्स में उद्घाटित हुआ। चीनी जलवायु परिवर्तन मामले के विशेष प्रतिनिधि श्येई जनह्वा ने चीनी प्रतिनिधि मंडल के साथ सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ इस दिसम्बर में पोलैंड के खाटोवाइस में आयोजित सम्मेलन में पेरिस समझौते के कार्यान्वयन की वार्ता को समय पर पूरा करने की कोशिश करेगा। चीन विश्व के विभिन्न देशों के साथ उभय प्रयास कर समान लेकिन भिन्नता होने वाला कर्त्तव्य निभाने के सिद्धांत के अनुसार हरित व कम कार्बन विकास वाले मानव जाति के साझे भाग्य वाले समुदाय की रचना करेगा और स्वच्छ व सुन्दर दुनिया का निर्माण करेगा।

वर्तमान सम्मेलन दो दिन तक चलेगा। 35 देशों से आए मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया। यूरोपीय संघ के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा कमेटी के सदस्य मिगुअल कानेत ने उद्घाटन समारोह में भाषण देकर कहा कि बहुपक्षीयवादी चुनौतियों का सामना करते समय इस सम्मेलन ने स्पष्ट रूप से साबित किया है कि हमारा पेरिस समझौते के कार्यान्वयन और बहुपक्षीय तरीकों से प्रस्ताव की खोज करने का दृढ़ संकल्प है। यूरोपीय संघ, चीन और कानाडा इसके लिए सभी संस्थापक पक्षों के साथ सहयोग करने को तैयार हैं।

 (श्याओयांग)

शेयर