उत्तर कोरिया और अमेरिका के नेताओं के बीच पहली बार की मुलाकात सिंगापुर में हुई

2018-06-12 15:15:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/7

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 12 जून को सिंगापुर में दो देशों के नेताओं के बीच पहली बार ऐतिहासिक मुलाकात की। उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप पर गैर नाभिकीयकरण और दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति कम करने के मुद्दों पर वार्ता की।

स्थानीय समय के अनुसार 12 तारीख को सुबह 9 बजे सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर स्थित कैपेला होटल में दोनों नेताओं ने कोरियाई प्रायद्वीप मामले का राजनीतिक रूप से समाधान करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया। ट्रम्प ने वार्ता में सफलता मिलने की आशा जताई और दोनों पक्षों के बीच बेहतर संबंधों का विश्वास प्रकट किया। किम जोंग उन ने कहा कि आज का यह कदम आसान नहीं है। दोनों पक्षों ने कई बाधाओं को दूर किया है।

अमेरिकी व्हाइट हाउस से मिली खबर के अनुसार उत्तर कोरिया और अमेरिका के नेताओं के बीच मुलाकात केवल एक दिन हुई है। योजना के अनुसार दोनों पक्ष नेताओं के बीच अलग मुलाकात, सरकारी वार्ता और दोपहर का कार्य भोजन किया जाएगा। अनुमान है कि कोरियाई प्रायद्वीप पर गैर नाभिकीयकरण के तरीके और समयसूची, उत्तर कोरिया को अमेरिका द्वारा कैसे सुरक्षा गारंटी किया जाना इस बार की मुलाकात के केंद्रीय मुद्दे होंगे।

(वनिता)

शेयर