दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया पनमुंजोम घोषणा के विशेष कार्यक्रमों पर सहमत

2018-06-02 16:09:05
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया ने 1 जून को पनमुंजोम के दक्षिण कोरिया के पक्ष में उच्च स्तरीय बैठक की और दोनों ने पनमुंजोम घोषणा के कार्यांवयन के कार्यक्रम और पश्चात कदम पर सहमति संपन्न की।

बैठक के बाद जारी संयुक्त विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पक्षों ने 14 जून को पनमुंजोम के उत्तर कोरिया की तरफ़ में उत्तर-दक्षिण के बीच सैन्य तनाव को कम करने की सैन्य बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया, जिसके दौरान दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों की वार्ता आदि पर चर्चा की जाएगी। 18 जून को दक्षिण कोरिया की तरफ़ पनमुंजोम में खेल विभागों की वार्ता की जाएगी, जिसके दौरान संयुक्त रूप से 2018 एशियाई खेलों में भाग लेने और उत्तर-दक्षिण बास्केटबॉल खेल आयोजित करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 22 जून को उत्तर कोरिया के माउंट कुमगांग में उत्तर-दक्षिण रेड क्रॉस की वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसके दौरान अलग हुए परिवारों के पुनर्मिलन आदि मानवीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और जल्द से जल्द केसोंग औद्योगिक पार्क में संयुक्त उत्तर-दक्षिण संपर्क कार्यालय की स्थापना करने के बारे में सहमति तक पहुँचाया जाएगा।

(नीलम)

शेयर